वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेशाध्यक्ष पर हमला:सवर्ण बोर्ड की मांग को निकालनी थी पदयात्रा, कार्यक्रम से पहले कार पर पथराव


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने पथराव कर दिया। शनिवार की रात जानलेवा हमले में राजकुमार उर्फ राजभैया बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष पुलिस के सामने रोने लगे। राजा भैया रविवार को सवर्ण आयोग या बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने वाले हैं, इससे पहले ही उन पर हमला हो गया। कार्यक्रम स्थल से निकलते ही वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। संगठन के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जानकारी पाकर चोलापुर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। राजा भैया का आरोप था कि वे लगातार सुरक्षा मांग रहे हैं, उन्हें हत्या की आशंका है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… जबरदस्त पथराव हुआ, बाल-बाल बचे
राजकुमार उपाध्याय ने बताया- हम यहां से जांच अपना सारा सेटअप करके हम यहां की हमारी गाड़ी कहां खड़ी होगी। हम वही सब देख के अपना हम निकल रहे थे और हमारे साथ में हमारा छोटा भाई बृजेश मिश्रा रहते हैं। तो उन्होंने कहा कि भैया अब इधर से चल रहे हैं तो चलिए घर से हम कपड़ा ही ले लें और बल्लू मिश्रा के घर, बगल का हमारा छोटा भाई है, बल्लू मिश्रा के घर मतलब कि लिट्टी चोखा दाल बन रहा था। तो ये बोले कि चलिए हम भी आज आप यहां स्टे कर रहे हैं, तो हम लोग भी आपके साथ सोएंगे। तो वही जा रहे थे, उनका कपड़ा लेने। आज उसका नतीजा यह है कि हमारे ऊपर मतलब कि इतना जबरदस्त पथराव हुआ है कि आज हमारा यह सर ना रहा होता अगर हमारी गाड़ी थोड़ी सी आगे नहीं बढ़ी होती।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *