आगरा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय गोविंद रिजॉर्ट जखोदा में जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन हुआ।
युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र चाहर ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए लगभग 50 युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं।
जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने किरावली में आयोजित होने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम के संबंध में भी सभी से सुझाव मांगे।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनावों में मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी ने युवाओं को बधाई देते हुए किसानों और युवाओं की आवाज को और सशक्त करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
