आंधी-बारिश के बाद विद्युत बहाली युद्धस्तर पर:सोनभद्र में शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल, ग्रामीण में 90%सुचारु


रॉबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ने बताया कि जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी और हल्की बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनें, तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर दिन-रात मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुचारु हो चुकी है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में टूटे हुए खंभों को बदलने, तार जोड़ने और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
अधिशासी अभियंता ओ पी गुप्ता ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सहयोग बनाए रखें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि टूटे हुए विद्युत तारों, पोलों और अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विद्युत विभाग ने आमजन को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही शेष क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *