![]()
आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में चिकित्सकों और रेज़िडेंट डॉक्टरों को आधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में दा विंची सर्जिकल सिस्टम पर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण कराया गया, जिसे Intuitive Surgical द्वारा उपलब्ध कराया गया। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य प्रो. प्रशांत गुप्ता और सर्जरी विभागअध्यक्ष और सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसररा प्रोफेसर राजेश गुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ आगरा और UPASI के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अनुभाव गोयाल ने किया। उद्घाटन के दौरान प्राचार्य प्रो. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में तेजी से उभरती तकनीक है, जो जटिल ऑपरेशनों को अधिक सटीकता और बेहतर दक्षता के साथ करने में मदद करती है। कार्यशाला में सर्जरी और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के संकाय सदस्यों व रेज़िडेंट चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नियंत्रण प्रणाली संचालन, सिम्युलेशन आधारित अभ्यास और न्यूनतम चीरा आधारित सर्जरी तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन के दौरान सटीकता बढ़ती है, सर्जनों की थकान कम होती है और मरीजों की रिकवरी भी अपेक्षाकृत तेजी से होती है। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज को अपना रोबोटिक सर्जरी सिस्टम भी मिल सकता है। इससे एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्नत न्यूनतम चीरा आधारित सर्जरी और शल्य चिकित्सा प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत होगी। कार्यशाला शुक्रवार 16 मई को भी जारी रहेगी।
Source link
SN में दी गई रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग:दो दिन लगेगी वर्कशॉप, बड़े ऑपरेशन होंगे आसान