कनाडा में पत्नी को किया टार्चर, नजीराबाद थाने में FIR:गलत काम करने पर पति सिंगापुर से हुआ था डिपोर्ट, दहेज को लेकर देते थे ताने


कौशलपुरी में रहने वाली एक महिला ने दहेज को लेकर अपने पति, सास समेत 5 के खिलाफ नजीराबाद थाने में रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि, कनाडा में पढ़ाई व नौकरी के दौरान पति ने टार्चर कर जीना दुश्वार कर दिया। मार्च 2021 में हुआ था विवाह जसपिंदर कौर की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2021 उनका विवाह पंजाब लुधियाना के सीएमसी हॉस्पिटल के पास रहने वाले सिमरत सिंह से हुआ था। विवाह में 40 लाख खर्च करने के बावजूद भी पति व सास सुखविंदर कौर ने दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए थे। इस दौरान विदेश में नौकरी व पढ़ाई के लिए आईल्ट्स के पेपर पास कर मां से पैसे लेकर कनाडा चली गई। पति के वहां आने की मिन्नतें सुन मई 2024 में वीजा भेज कनाडा बुला लिया। इस दौरान पति ने दहेज को लेकर टार्चर कर पिछले साल जून को बेवजह से मारपीट की। वहां की पुलिस से शिकायत करने पर माफी मांगने पर छोड़ दिया। पंजाब के फगवाड़ा में की थी छेड़छाड़ वहीं बीते साल नवंबर में भाई की शादी में भारत आने पर पता चला कि, पति पर फगवाड़ा पंजाब में छेड़छाड़ की रिपोर्ट के अलावा शादी से पूर्व सिंगापुर जाने के दौरान उसे अनैतिक कृत्य में पकड़े जाने पर डिपोर्ट किया गया था। इसके बावजूद भी पति व सास समेत अन्य लोगों दहेज की मांग कर टार्चर करते रहे। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति, सास, उसके मामा समेत 5 पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *