उद्यान विभाग में हर शुक्रवार 'नो व्हीकल वर्क':कौशांबी में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिए निर्देश


कौशांबी दौरे पर आए प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग में हर शुक्रवार ‘नो व्हीकल वर्क’ लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी। उनका कहना था कि इससे ईंधन की बचत होगी। हालांकि, इस दौरान मंत्री खुद दो गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। उनके ईंधन बचत के संदेश के बावजूद उनका अपना काफिला चर्चा का विषय बना रहा। डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के सवाल पर मंत्री ने इसे वैश्विक संकट बताया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। सिंह ने जोर देकर कहा कि इसमें न पक्ष दोषी है और न विपक्ष। उन्होंने कहा, ‘न राहुल गांधी दोषी हैं और न अखिलेश यादव। अगर कोई हमें दोषी कहता है, तो सबसे ज्यादा दोष उसी में होगा।’ मंत्री का ‘नो व्हीकल वर्क’ का यह संदेश जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *