CSJMU में 20 मई से शुरू होगी समर आर्ट क्लास:बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग और क्ले आर्ट की मिलेगी ट्रेनिंग, फीस 999 रुपए से शुरू


गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल और वीडियो गेम से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट “समर क्लास ऑफ आर्ट्स” शुरू करने जा रहा है। यह 20 दिवसीय कैंप 20 मई से 9 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें बच्चों और युवाओं को ड्राइंग, पेंटिंग और क्ले आर्ट जैसी कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में प्रोफेशनल आर्ट टीचर छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारेंगे। दो आयु वर्ग में बांटा गया कोर्स विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर क्लास को दो अलग-अलग आयु वर्गों में विभाजित किया है। 8 से 16 साल तक के स्कूली बच्चों के लिए फीस 999 रुपए रखी गई है। वहीं 17 वर्ष से अधिक उम्र के कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए यह कोर्स 1499 रुपए में उपलब्ध होगा। संस्थान का उद्देश्य हर आयु वर्ग के विद्यार्थियों को उनकी क्षमता के अनुसार कला सीखने का अवसर देना है। ड्राइंग से क्ले आर्ट तक सीखेंगे छात्र वर्कशॉप में छात्रों को ड्राइंग और स्केचिंग के जरिए चेहरे के भाव उकेरना, वॉटरकलर और पोस्टर मेकिंग के माध्यम से रंगों का तालमेल समझना सिखाया जाएगा। इसके अलावा क्ले आर्ट के जरिए मिट्टी से आकृतियां बनाना और एक फ्रेम में कहानी को कला के रूप में प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार यह कैंप बच्चों की कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा। रजिस्ट्रेशन शुरू, सीटें सीमित विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीटें सीमित होने के कारण प्रवेश ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9795540358 और 9451102934 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *