![]()
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट और छत के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल की उपस्थिति में एक सब-जूनियर बालिका खिलाड़ी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यह कार्य डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के आग्रह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया। विनियमित क्षेत्र के विकास शुल्क से उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खंड-4, देवीपाटन मंडल ने सौंदर्यीकरण का काम पूरा किया। लोकार्पण के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, सचिव मनोज गुप्ता, संरक्षक अशोक मातनहेलिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे। उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट के सौंदर्यीकरण से जिले के खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी सुविधा होगी। इसी अवसर पर जिलाधिकारी ने इंदिरा स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ के तहत संचालित फुटबॉल कैंप में नियमित रूप से आने वाले खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित की। लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने स्टेडियम का भ्रमण किया। उन्होंने वहां संचालित विभिन्न शिविरों और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, जीवन रक्षक रोहित सिंह और खेलो इंडिया सेंटर के फुटबॉल प्रशिक्षक विनोद कुमार भी उपस्थित थे।
Source link
डीएम ने बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया:खिलाड़ियों को खेल किट भी दी, सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश