जूता कारोबारी की पत्नी बोली तीन तलाक दिया:ससुर-देवर ने हलाला के नाम पर किया रेप, दहेज में मांग रहे मर्सिडीज


आगरा के मंटोला में पति पत्नी के विवाद में मायके पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आया है। महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में एक करोड़ रुपये व मर्सिडीज कार की मांग पूरी न होने पर जूता कारोबारी ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दोबारा साथ रखने के लिए हलाला के नाम पर ससुर और देवर पर रेप करने के आरोप लगाते हुए विवाहिता ने मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जूता कारोबारी अपने ससुरालीजनों पर रुपए उधार न देने पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा था। जूता कारोबारी के आरोपों के बाद उसकी पत्नी ने मंटोला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। नाई की मंडी क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व मंटोला क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी से हुई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालीजन एक करोड़ रुपये व मर्सिडीज कार की मांग अतिरिक्त दहेज के रूप में कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा था। इस बीच महिला ने दो बच्चों को भी जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला ने कहा है कि 11 मई को पति ने दोबारा मांग दोहराई। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो तीन तलाक बोल दिया। ससुर-देवर ने किया रेप अगले दिन 12 मई को पति ने कहा कि तुम्हें दोबारा साथ रहने के लिए हलाला करवाना पड़ेगा। शाम के समय ससुर कमरे में घुस आया और रेप किया। इसके बाद ससुर ने पूरी तरह हवाला न हो पाने की बोलकर देवर के साथ भी हलाला करने की बात कही। देवर ने भी रेप किया। वहीं आरोपी जूता कारोबारी ने भी वीडियो जारी कर पत्नी और उनके मायके वालों पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुर पांच लाख रुपये उधार मांग रहे थे। नहीं देने पर उसके और परिवार वालों के साथ मारपीट की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी पर लिख रखा है प्रेस
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रौब जमाने के लिए अपनी गाड़ी पर प्रेस लिखकर चलता है। जबकि उसका मीडिया से कोई वास्ता नहीं है। एफआईआर में एक पत्रकार पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *