गोरखपुर में बर्बादी बनी आंधी- बारिश:जड़ से उखड़ कर गिरा पेड़, थाने में रखी गाड़ियां ध्वस्त हुई, ट्रांसफार्मर टूटा


गोरखपुर में बुधवार देर शाम तेज आंधी और बारिश शहर के कई इलाके में बर्बादी बन कर आई। कहीं पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई तो कहीं ट्रांसफॉर्मर टूटने से लाखों का नुकसान हुआ। बांसगांव कोतवाली थाना परिसर में जड़ से उखड़कर एक पेड़ गिरने से स्कॉर्पियों और डिजायर सहित कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। वहीं गोला क्षेत्र में भी कमरे का दीवार गिरने से किसी का आशियाना उजड़ गया। जबकि पिपरौली क्षेत्र 11,000 मेन लाइन और उस पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर टूट कर गिरा। जिससे फीडर की लाइट पूरी रात बाधित रही। इसके अलावा कई इलाको में जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली। जानिए कहां- क्या बर्बाद हुआ
बांसगांव कोतवाली थाना परिसर में बुधवार शाम आए तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल आम का पेड़ जड़ सहित उखड़कर गिर गया, जिससे परिसर में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उस समय थाना परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित लगभग 35 बाइक और तीन चार पहिया वाहन खड़े थे। उखड़े विशाल आम के पेड़ की चपेट में आने से एक स्कॉर्पियो, एक सेंट्रो कार, एक डिजायर कार, एक ट्रेलर और एक पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक मौसम खराब होने के साथ तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई थी। आंधी के कारण पुराना आम का पेड़ जड़ सहित उखड़ गया और पास में खड़े वाहनों पर गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दो जगह गिरा 11,000 का मेन लाइन
वहीं पिपरौली क्षेत्र के खजनी मुख्य सड़क पर नन्दापार स्थित पेट्रोल पंप के पास 11,000 मेन लाइन और उस पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर टूट कर गिर गया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ और बिजली सप्लाई बाधित हुई। इसके अलावा नगवा में भी 11 हजार का मेन सप्लाई टूट जाने के कारण नौसढ़ विद्युत उपकेन्द्र के जैतपुर फीडर की लाइट पूरी रात बाधित रही। ग्रामीणों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। दीवार गिरने से उजड़ा आशियाना
गोला ब्लाक के ग्राम डड़िया में बुद्धवार की देर शाम को आये आंधी में एक पीपल का पेड़ श्रवण मौर्य के रिहायशी टीन शेड से बने कमरे पर गिर गया। जिससे टीन शेड और दीवार धराशायी हो गया। पूरा कमरा टूट कर बिखर गया। कमरे में रखा बेड, अनाज और अन्य जरूरत के सामन का नुकसान हुआ है। अंगद अपनी पत्नी संगीत और दो बच्चों के साथ इसमें रहते हैं। आंधी तूफान ने उनके छोटे से आशियाने को उजाड़ दिया। घरों में घुसा नाले का पानी
वहीं बारिश होने की वजह से शहर के कई इलाके में जलजमाव की समस्या देखने को मिली। वार्ड नंबर-8 के EWS-128 के आसपास इलाके में पानी भर गया। जिससे लगभग 200 घर प्रभावित हुए। यहां जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से कई लोगों के घरों में पानी जाने लगता है। इसके संबंध में कांग्रेस कमिटी के महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने सीएम योगी और नगर निगम अधिकारियों को टैग करते हुए जल्द से जल्द समाधान की अपील की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *