गोमती नदी में युवक कूदा:10 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था


लखनऊ के गोमतीनगर स्तिथ गांधी सेतु पुल के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तेलीबाग निवासी ऋषभ यादव (25) अपने दो दोस्तों के साथ गोमती किनारे टहलने पहुंचा था। इस दौरान वह अचानक 1090 चौराहे के पास स्थित गांधी सेतु पुल से नदी में कूद गया। घटना से उसके दोनों दोस्त घबरा गए और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई गई। साथ ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया। लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ऋषभ का शव गोमती नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *