![]()
गोरखपुर में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकल जाने से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। हवाओं की रफ्तार धीमी होने की वजह से पसीने और चिपचिपाहट से लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आज दिन भर हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे कभी- कभी धूप का असर ज्यादा महसूस नहीं होगा, लेकिन तापमान में कोई कमी न होने से गर्मी बरकार रहेगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो कल की तुलना 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकती है, जो कल की तुलना में 2 डिग्री कम होगा। तापमान और बढ़ेगा उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इस बीच राहत की बात यह है कि हवाओं की रफ्तार धीमी ही रहेगी जिससे लू जैसी हालत नहीं बनेगी। हालांकि इसके वजह से धूप का असर तेज महसूस किया जाएगा। साथ ही उमस भी परेशान करेगी। पिछले दिनों कैसा रहा तापमान
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान अभी सामान्य से कम है, लेकिन पिछले एक दिन में इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले रविवार को तापमान में अच्छी बढ़त देखी गई। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
Source link
गोरखपुर में 36 डिग्री पहुंचा पारा:सुबह से ही उमस बढ़ी, आज हल्के बादल छाए रहने के आसार