![]()
लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित जगदीश उपवन ग्रीनफील्ड स्कूल के सामने मंगलवार को मातृशक्ति द्वारा एक अनोखे मंगलमान भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे की विशेषता यह रही कि यहां प्रसाद वितरण के साथ-साथ स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश देने के लिए पौधों का भी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी और मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉ. सुनीत कुमार मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मातृशक्ति के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का माध्यम संदीप बंसल ने इस अवसर पर कहा कि बड़े मंगल के भंडारे अब केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं रह गए हैं। ये अब लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने जोर दिया कि लोगों में अपने घर के साथ-साथ आसपास के वातावरण और सड़कों को भी साफ रखने की भावना विकसित हो रही है। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया बंसल ने आगे कहा कि मंगलमान अभियान का संदेश अब पूरे प्रदेश और देश तक पहुंच रहा है। उन्होंने लखनऊवासियों से आने वाले बड़े मंगलों में भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भंडारे आयोजित करने की अपील की। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पौधे प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Source link
लखनऊ में मातृशक्ति ने अनोखा भंडारा किया:प्रसाद के साथ बांटे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश