![]()
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंसार टोला में सोमवार रात एक 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सूरज पुत्र शिवलाल के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कर रही मामले की जांच जानकारी के अनुसार, सूरज सोमवार देर रात अपने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार सुबह घटना की खबर फैलते ही युवक के घर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज सामान्य स्वभाव का युवक था और अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Source link
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने मृत घोषित किया