पीलीभीत में पुरानी रंजिश में प्रधान पर फायरिंग:घटना सीसीटीवी में कैद, हथियारों के साथ घात लगाए बैठे थे बदमाश


पीलीभीत में ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में प्रधान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित सराया गली का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पाल किसी काम से वहां पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग पहले से हथियारों के साथ घात लगाए बैठे थे। प्रधान के मुताबिक, सबसे पहले देवेंद्र ने उन पर फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो जाने से गोली नहीं चली। इसके बाद दूसरे आरोपी जितेंद्र ने दोबारा फायरिंग की। हालांकि, सुरेंद्र पाल इस हमले में सुरक्षित बच निकले। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही संजीव कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया- प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की बात सामने आई है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *