महराजगंज में युवक की संदिग्ध मौत का मामला:पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंची


महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के देउरवां निवासी सरवरजहाँ ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ से मुलाकात की। सरवरजहाँ ने अपने पति हकामु उर्फ इमामुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए प्रशासन से न्याय और आर्थिक सहायता की मांग की है। सरवरजहाँ के अनुसार, उनके पति हकामु उर्फ इमामुद्दीन 10 मई की शाम लगभग 7:30 बजे किसी के बुलाने पर घर से बाहर गए थे। रातभर उनकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले। अगली सुबह एक शराब भट्ठी के पास उनकी चप्पल मिली और उससे करीब 20 मीटर दूर एक पुलिया के नीचे उनका शव बरामद हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि शव पर गंभीर चोट के निशान थे, खासकर आंख और सीने पर हमला किया गया था। सरवरजहाँ ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले मोटरसाइकिल को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उनके पति की कहासुनी हुई थी। उनका दावा है कि यह एक सुनियोजित हत्या है। पीड़िता सरवरजहाँ और उनके परिवार ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परिवार के भरण-पोषण के लिए मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *