Maharajganj Dainik Bhaskar App Campaign Launch: Rural Awareness Initiative

संजय कुमार खरवार | महराजगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना। - Dainik Bhaskar

दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना।

दैनिक भास्कर उप्र में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक के अभियान का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। महराजगंज जनपद के महराजगंज ब्लॉक में प्रधान संग जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अवध किशोर, सदर ब्लॉक प्रमुख पति विवेक गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया।

प्रचार वैन रवाना करने के दौरान बृजेश गुप्ता, मार्तंड गुप्ता, संजय कुमार खरवार, गणेश और मोहम्मद सिद्दीक सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। यह प्रचार वैन जिले की पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। प्रधानों की रेटिंग में जनता सीधे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी।

प्रचार वैन के साथ चल रहे लोग रेटिंग से जुड़े पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिन गांवों से प्रचार वैन गुजरेगी उनमें पोस्टर भी लगाए जाएंगे।

पांच बिंदुओं पर बता सकेंगे पसंद

प्रधानों के मूल्यांकन में लोग पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी पसंद बता सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क–लाइट की व्यवस्था, रोजगार और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर एप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *