प्रॉपर्टी के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या:गाजियाबाद में शादी से लौटते समय मारी गई गोली, मुख्य आरोपी फरार, दो हिरासत में


हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान के बेटे की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गालंद गांव निवासी पूर्व प्रधान कालू के बेटे अतुल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी मनजीत फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अतुल गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां गांव के ही मनजीत और कुछ अन्य लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शादी समारोह के बाद जब अतुल गांव लौट रहा था, तभी पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर उसे गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अतुल को तत्काल गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुराने मित्रों के बीच लेनदेन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। मुख्य आरोपी मनजीत की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *