![]()
मुज़फ्फरनगर में मंगलवार करीब 8 बजे गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को जहां तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था, वहीं मंगलवार सुबह यह गिरकर करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
हालांकि, इस बारिश ने आम जनजीवन पर असर भी डाला। सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को बूंदाबांदी और फिसलन भरी सड़कों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 184 रिकॉर्ड किया गया। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में कई जगह जलभराव और धीमी रफ्तार ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
Source link
मुजफ्फरनगर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश:गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, दोपहिया चालकों की बढ़ी परेशानी