- Hindi News
- National
- West Bengal Govt Ministry Portfolio: Suvendu CM, Nisith Youth Affairs, Dilip Panchayati Raj
कोलकाता2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार में सोमवार को विभागों का बंटवारा हुआ। सीएम सुवेंदु अधिकारी के कैबिनेट में शामिल निषिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है।
पार्टी विधायक गौरिशंकर घोष के मुताबिक दिलीप घोष को पंचायत और ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास मंत्री बनाया गया है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय, क्षुदिराम टुडु को जनजातीय विकास और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्रालय में शामिल एक मात्र महिला अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण और नगर पालिका मामले की कमान सौंपी गई है। आज नई सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
