लखनऊ में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:साड़ी से बनाया फंदा, कमरे में लटका मिला शव


लखनऊ के पारा इलाके में किराए के कमरे में रह रही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजली तिवारी (22) पुत्री दुर्गेश तिवारी निवासी बाराबंकी के रूप में हुई है। वह पारा के मॉडल सिटी इलाके में किराए पर रहकर आलमबाग स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि अंजली ने मंगलवार देर रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक के बेटे को शक हुआ। उसने कमरे में झांककर देखा तो अंजली का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही मामा शिवम और भाई निखिल मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *