3 दिन बाद गोमती में मिला किशोरी के शव:लखनऊ में मां ने डांटकर मोबाइल छीना, इंस्टाग्राम पर युवक से बात करती थी


लखनऊ के अलीगंज इलाके से तीन दिन पहले लापता हुई 16 साल किशोरी का शव सोमवार दोपहर 4 को वजीरगंज क्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला। किशोरी इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से बातचीत करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। शुक्रवार को इसकी जानकारी होने पर मां ने किशोरी को डांटते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद किशोरी नाराज होकर घर से निकल गई थी। अलीगंज थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के मुताबिक, त्रिवेणी नगर के आदर्शपुरम निवासी शिव सागर मड़ियांव के फैजुल्लागंज पावर हाउस में संविदा कर्मचारी हैं। वह पत्नी इंद्रा देवी और बेटियों प्रियंका, मेनका व सेजल (16) के साथ रहते हैं। सेजल ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। युवक ने परिवार के सामने रखा था शादी का प्रस्ताव पुलिस के अनुसार, सेजल इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से बातचीत करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। युवक ने सेजल के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार शाम मां इंद्रा देवी ने सेजल को डांटा और उसका मोबाइल फोन ले लिया। इससे नाराज होकर सेजल शाम करीब 7 बजे घर से निकल गई। मां इंद्रा देवी और बहन प्रियंका उसके पीछे गईं। दोनों बंधा रोड तक पहुंचीं। रास्ते में गड्ढे में पैर जाने से प्रियंका गिरकर घायल हो गई। इंद्रा देवी उसे संभालने लगीं। इसी दौरान सेजल वहां से भाग निकली। रात में दर्ज कराई गुमशुदगी परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सेजल का पता नहीं चला। इसके बाद देर रात पिता शिव सागर ने अलीगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग लगातार किशोरी की तलाश कर रहे थे। शहीद स्मारक के पास मिला शव सोमवार को वजीरगंज क्षेत्र में शहीद स्मारक के पास गोमती नदी में किशोरी का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सेजल के रूप में की। पुलिस को आशंका है कि किशोरी ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *