![]()
मुजफ्फरनगर में एक पति अपनी पत्नी से परेशान होकर सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गया, जहां उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए आरोप लगाए। कोतवाली नगर क्षेत्र के नवाबगंज पूर्वी निवासी आयुष वर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2024 को रिया वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही पत्नी का व्यवहार बदल गया और घर में लगातार विवाद होने लगे। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती है, गाली-गलौज करती है और उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती है। आयुष का कहना है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली गई। युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी का व्यवहार इतना आक्रामक हो गया कि उसे लगातार मानसिक तनाव झेलना पड़ा। हालात यहां तक पहुंच गए कि उसे जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक से इलाज कराना पड़ा, जिसका मेडिकल प्रमाण भी उसने पुलिस को दिया है। सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए आयुष ने कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी डर बना हुआ है। इसी डर और दबाव के चलते वह सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई, सुरक्षा और न्याय की मांग की।
Source link
बीवी से परेशान पति पहुंचा SSP दफ्तर:बोला- झूठे केस में फंसा देगी, मानसिक तनाव के चलत इलाज करा रहा हूं