Grand Religious & Cultural Events 2026

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के तहत सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर भदोही जनपद के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद के हरिहरनाथ मंदिर, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, शिवराज धाम चकवा, महावीर मंदिर चामुंहा और महा महादेव मंदिर संध्या खास सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला

इन सभी स्थलों पर रुद्राभिषेक, हवन, शिव चर्चा, भजन-कीर्तन और रामायण पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठान जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक वातावरण के साथ जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरे जनपद में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल बनेगा।

ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सोमनाथ में आयोजित होने वाले ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सार्वजनिक रूप से सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

जिलाधिकारी ने की जनभागीदारी की अपील

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्वच्छता और सांस्कृतिक चेतना के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *