लखनऊ में लगातार बढ़ रहा पारा:सुबह से चल रही ठंडी हवा, दिन के साथ अब रात में भी बढ़ी गर्मी, 5 दिनों में 42 डिग्री पहुंचेगा पारा


लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। ठंडी हवा चल रही। दोपहर तक पारा अपने अधिकतम स्तर 36 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 40 फीसदी रही। मार्च से लेकर अभी तक हुई अधिक बरसात लखनऊ में गुरुवार को 1581 फीसदी अधिक बरसात हुई है। इस बीच दिन में कुल 6.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 0.4 मिलीमीटर है। 1 मार्च से लेकर अभी तक लखनऊ में कुल 65.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 13.8 मिलीमीटर है। यह सामान्य बारिश की तुलना में 372 फीसदी अधिक है। 13 मई से फिर से होगी बारिश लखनऊ में फिलहाल मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से अब मौसम साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में अगले कुछ दिनों में 8 डिग्री तक के बढ़त की संभावना है। इस बीच भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 13 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से फिर से बारिश होने के आसार कई इलाकों में बन रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश के साथ में बादलों की गरज चमक का अलर्ट भी जारी किया है। लखनऊ में आने वाले पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक। अधिकतम। न्यूनतम 12 मई 38° 26° 13 मई 39° 27° 14 मई 40° 27° 15 मई 41° 27° 16 मई 42 ° 27°

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *