Modi appeal petrol diesel use low. CM banate hi Vijay ne 200 unit bijli free ki. Latest Updates

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की है। उधर, मुख्यमंत्री बनते ही एक्टर विजय ने तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी है।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे।

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस में यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. PM बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, भारत में तेल के कुएं नहीं

PM मोदी ने हैदराबाद में जनसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का असर भारत पर गंभीर है।

PM मोदी ने हैदराबाद में जनसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का असर भारत पर गंभीर है।

PM मोदी ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं।

एक साल तक सोना न खरीदें: PM मोदी ने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो, सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी।

PM मोदी के स्पीच की अहम बातें…

  • हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करें। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी।
  • कोरोना काल में हमने वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाएं अपनाई। देश हित में आवश्यक है कि हम इन प्रक्रियाओं को फिर से शुरू करें।
  • वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. ISI से जुड़े MP के 3 युवक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का खुलासा- पाकिस्तान भेजी तस्वीरें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया। पुलिस ने MP के डबरा और टीकमगढ़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ये लोग दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर बसा एक ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप उड़ाने वाले थे।

सैन्य कैंप और आसपास के वीडियो बनाए: आरोपियों ने हरियाणा के हिसार स्थित एक सैन्य कैंप की रेकी की थी। उन्होंने कैंप और आसपास का वीडियो भी बनाया था और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। ‘

पूरी खबर पढ़ें…

3. योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन:शपथ के बाद राज्यपाल-सीएम के पैर छुए

यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा से बागी विधायक मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। अजीत पाल और सोमेंद्र को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वहीं, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री का पद दिया गया। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं।

मंत्री पद न मिलने से आशा मौर्या नाराज: भाजपा विधायक आशा मौर्या ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी की गई है। दलबदलू नेताओं को तवज्जो दी गई। आशा मौर्य सीतापुर में महमूदाबाद सीट से विधायक हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, 200 यूनिट बिजली फ्री की

TVK चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

TVK चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

एक्टर विजय ने तमिलनाडू के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। TVK नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

CM बनते ही विजय एक्शन में आए: उन्होंने दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।

विजय की स्पीच की 3 बड़ी बातें…

  1. ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। लोगों का एक भी पैसा नहीं छुआ जाएगा।
  2. नई शासन व्यवस्था की शुरुआत हो रही है; अब असली, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
  3. तमिलनाडु अभी 10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा है, जिसे पिछली सरकार एक भारी बोझ के तौर पर छोड़ गई है।

ग्राफिक्स के जरिए समझिए TVK को किन पार्टियों को समर्थन है…

पूरी खबर पढ़ें…

5. IPS अजय पाल को धमकाने वाले नेता ने माफी मांगी, पहले कहा था- घसीटकर बंगाल लाएंगे

यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अजय पाल शर्मा को धमकाने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता रिजु दत्ता ने माफी मांगी है। रिजु ने रविवार को X पर वीडियो जारी किया। कहा- उन्होंने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं थी, बल्कि पार्टी लाइन के तहत दिया गया बयान था।

TMC ने 6 साल के लिए सस्पेंड किया: रिजु ने कहा, मेरी अजय पाल शर्मा से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मैं उनसे माफी मांगता हूं। रिजु दत्ता समेत तीन पदाधिकारियों को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 6 साल के लिए शनिवार को सस्पेंड किया है। टीएमसी की हार के बाद इन पर पार्टी विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है।

बंगाल चुनाव में अजयपाल को ऑब्जर्वर बनाया गया था: डॉक्टर अजय पाल प्रयागराज के एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर हैं। बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग ने अजय पाल को दक्षिण 24 परगना जिले का ऑब्जर्वर बनाया था। फाल्टा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, उस दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के कारण नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया गया है। फाल्टा में अब 21 मई को फिर से वोटिंग होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

6. किम जोंग-उन की हत्या पर परमाणु हमला करेगा कोरिया, संविधान में नया प्रावधान जोड़ा गया

किम जोंग-उन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च का निरीक्षण करते हुए। (फाइल फोटो)

किम जोंग-उन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च का निरीक्षण करते हुए। (फाइल फोटो)

नॉर्थ कोरिया ने अपने संविधान में नया प्रावधान जोड़ा है। अगर किम जोंग-उन की हत्या हो जाती है, तो देश तुरंत परमाणु हमला करेगा। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अली खामेनेई और कई बड़े ईरानी अधिकारियों की मौत के बाद उत्तर कोरिया को डर है कि भविष्य में उसके खिलाफ भी ऐसा हमला हो सकता है।

उत्तर कोरिया में हमला करना मुश्किल: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ईरान के मुकाबले उत्तर कोरिया में ऐसा हमला करना कहीं ज्यादा मुश्किल होगा। उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे बंद देशों में से एक है। वहां विदेशी डिप्लोमैट्स, सहायता कर्मियों और कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है, जिससे खुफिया जानकारी जुटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: एक्टर विजय की शपथ में माता-पिता हाथ जोड़े रहे: पहली बार किसी तमिल नेता की कोट-पैंट में शपथ, राहुल के साथ सेल्फी ली; 7 मोमेंट्स (पूरी खबर पढ़ें)
  2. बिजनेस: तेल-कंपनियों को हर दिन ₹1,700 करोड़ का नुकसान: 10-हफ्ते में ₹1 लाख करोड़ का घाटा, वजह- वैश्विक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए (पूरी खबर पढ़ें)
  3. स्पोर्ट्स: वैभव सूर्यवंशी के टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के: गुजरात की सबसे बड़ी IPL जीत; जडेजा ने बटलर का विकेट जेब में डाला (पूरी खबर पढ़ें)
  4. मौसम: MP-राजस्थान-गुजरात में गर्मी लौटी, 4 शहरों में पारा 44°C पार: बाड़मेर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.7°C पहुंचा; यहां रात में भी लू चली (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे: ऑपरेशन सिंदूर में सब तबाह; पाक-चीन-तुर्किये तिकड़ी के 4 मंसूबे चौपट (पूरी खबर पढ़ें)
  6. नेशनल: असम में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता: विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए, 12 मई को पद की शपथ लेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
  7. बिजनेस: विदेशी निवेशकों ने भारतीय-बाजार से मई में ₹14,231 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2 लाख करोड़ की बिकवाली की; वजह- ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता (पूरी खबर पढ़ें)
  8. नेशनल: PM मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया: आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल पूरे; शिक्षा-स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी 9 पहल शुरू (पूरी खबर पढ़ें)
  9. स्पोर्ट्स: IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर: चेन्नई ने 5 विकेट से हराया; उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई; ओवर्टन को 3 विकेट (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

घरवाले मरा समझ छोड़ गए, जिंदा लौटी लड़की

यूपी के गोरखपुर में एक लड़की ने जहर खा लिया। घरवाले उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन लड़की के परिजन उसे मृत समझकर अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। डॉक्टर्स 98 दिन तक लगातार इलाज करते रहे। 48 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद वो पूरी तरह ठीक होकर घर लौटी।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि के युवाओं को नौकरी के लिए प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद है। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी डील से फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.