![]()
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हेमई गांव निवासी वीर सिंह (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम अमिला रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, वीर सिंह अमिला रेलवे स्टेशन के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वीर सिंह को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी पत्नी करीब सात वर्ष पहले बच्चों के साथ गोरखपुर चली गई थीं, जहां वह एक सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
मऊ में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:अमिला रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर की तलाश जारी