ब्रेकिंग न्यूज़:चाय बनाने के लिए गैस चालू करते ही हुआ धमाका


ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ उपखंड की ग्राम पंचायत रेलड़ा के कानचा उड़ावता गांव में रविवार को एक हादसा हो गया। दुकान में बनी रसोई में गैस लीकेज से आग लगने के कारण एक महिला और उसकी दो बच्चियों की झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही उसने गैस चालू किया, गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। महिला और दोनों बच्चियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे आग की चपेट में आ गईं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *