![]()
मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में सड़ी हुई सब्जियां से खाना बनाने को लेकर छात्रों ने रविवार को हंगामा कर दिया।। छात्रों को कहना है कि लंबे समय से उनको खाने में कमी लग रही थी रविवार को जब छात्रों ने एकत्रित होकर मैस के अंदर जाकर देखा तो वहां उन्हें सड़ी- गली सब्जियां मिली। जिनको तैयार करके उन्हें खाना दिया जा रहा था। गुस्साए हॉस्टल के छात्र एकत्रित होकर कुलपति आवास के बाहर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि हम पूरी फीस देते हैं सभी नियमों का पालन करते हैं इसके बाद भी हॉस्टल के मैस ठेकेदार द्वारा हमें सही गुणवत्ता का खाना नहीं दिया जा रहा है।
बीमार पड़ रहे छात्र छात्र नेता अक्षय बैसला ने बताया कि लगभग सभी हॉस्टलों से खाने को लेकर और गंदगी की समस्या को लेकर इस प्रकार के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई कठोर कदम नहीं किया जा रहा है हॉस्टलों में रहने वाले हजारों छात्रों की सेहत से ठेकेदार की लापरवाही और प्रबंधन की मिली भगत से खिलवाड़ किया जा रहा है। पनीर को लेकर था हंगामा विवि के चीफ वार्डन दिनेश कुमार ने बताया कि हॉसटल में आज आलू- पूड़ी और खरी बनी हुई थी। इसके बाद छात्रों ने पनीर की मांग की जो शाम को बनाया जाएगा। मुख्य रूप से छात्रों का विरोध पनीर को लेकर था बाद में छात्र मैस में गए तो उनको कुछ सब्जी इस प्रकार की मिल गई। इसको लेकर वह कुलपति आवास के बाहर बैठ गए। फिलहाल मैं दिल्ली हूं छात्रों को लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पनीर की सब्जी न बनने को लेकर ही पूरा विवाद हुआ है।
Source link
CCSU के हॉस्टल में सड़ी हुई सब्जियां मिलने पर हंगामा:मेरठ में कुलपति आवास के बाहर मैस से सड़ी- गली सब्जी लेकर धरने पर बैठे