Lakhimpur Swimming Championship 2026 | State Selection

गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर-खीरी के जेनिसिस क्लब में डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले की पहली सीनियर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में तैराकी खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन करना था।

प्रतियोगिता में युवक, युवतियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियमों के तहत संपन्न हुआ।

पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसके साथ ही, जूनियर और सब-जूनियर इनविटेशनल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी आगामी 67वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *