सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर:नींद आने से हुआ हादसा, एक यात्री घायल; परिवार आजमगढ़ से लखनऊ जा रहा था


सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। किलोमीटर 153.300 के पास एक खड़ी ट्रक कंटेनर से पीछे से एक कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक यात्री घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। यह घटना शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे हुई। इटावा निवासी संजीव कुमार यादव अपनी खाली ट्रक कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर NL01 AH-07902) लेकर आजमगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। ब्रेकडाउन के कारण उन्होंने ट्रक को एक्सप्रेस-वे की पीली पट्टी के अंदर खड़ा किया था। अंबेडकर नगर निवासी अरविंद कुमार अपनी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 50 BZ-4343) से परिवार के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। चालक अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें नींद आ गई थी, जिसके कारण उनकी कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार जितेंद्र पाल (45) को चोटें आईं। उन्हें कोरल कंपनी की एंबुलेंस से दोस्तपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। कार में सवार अन्य यात्री सत्यम पाल, सुनीता पाल और कुमारी साक्षी सुरक्षित हैं। ट्रक चालक संजीव कुमार यादव को भी कोई चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही पीआरवी 112, जीआर पेट्रोलिंग, कोरल कंपनी की एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीमें मौके पर पहुंचीं। सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। चूंकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार दोनों पीली पट्टी के अंदर थे, इसलिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित नहीं हुआ और आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *