कौशांबी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित:30 हजार से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य, सुलह समझौते से निपटारा


कौशांबी जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज जेपी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह लोक अदालत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस लोक अदालत में पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, एन.आई. एक्ट से संबंधित मामले, विद्युत संबंधी विवाद, श्रम एवं लेबर संबंधी मामले, जमीन संबंधी विवाद, चालानी मामले और अन्य शमनीय वादों का निस्तारण किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी की सचिव प्रिया सिंह ने बताया कि इस बार तीस हजार से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लक्ष्य से अधिक मामलों का निपटारा किया जाएगा।फिलहाल, वादों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। शाम पांच बजे के बाद निस्तारित मामलों का पूरा आंकड़ा उपलब्ध होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *