PGT: जूते व मोजे उतरवाकर ली गई तलाशी:26 केंद्रों पर हो रहा है परीक्षा का आयोजन, कई जिलों से आए परीक्षार्थी


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कानपुर जिले के 26 केंद्रों पर पीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह करीब 7.30 बजे से प्रवेश दिया जाने लगा। कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते व मोजे उतरवार तलाशी ली गई। सुबह से ही आने लगे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। कई अलग अलग स्तर पर सघन चेकिंग तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अपने अपने विषय को पढ़ते नजर आए। पहली पाली की परीक्षा 11.30 बजे खत्म होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरु होगी, जिसके करीब एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाने लगेगा। कल भी होगा परीक्षा का आयोजन दो दिन तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 22253 व दूसरे दिन रविवार को जिले में 18825 परीक्षार्थी अपनी किस्मत को आजमाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी स्टाफ के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *