पहली पत्नी ने पति समेत 8 पर दर्ज कराया केस:दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी का लगाया आरोप, जांच शुरू


प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पट्टी थाना क्षेत्र के रामकोला गांव निवासी पूनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी रोकेश उर्फ सोनू से 17 जून 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पूनम का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रोकेश उर्फ सोनू, सास सूरत कुमारी, ससुर समरथ, जेठ पप्पू और पिंटू, देवर सुग्गन तथा ननद पूजा और ज्योति दहेज में मोटरसाइकिल और 25 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। हालांकि, पंचायत के बाद उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया। विवाहिता का एक छोटा बेटा भी है। पूनम ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल 2024 को पति ने उसके साथ मारपीट की और दूसरी शादी करने की धमकी दी। बाद में उसे पता चला कि उसके पति ने 26 अप्रैल 2026 को थाना लीलापुर क्षेत्र के देवली गांव निवासी आकांक्षा नामक युवती से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इस दूसरी शादी का विरोध किया, तो उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। पट्टी कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि पूनम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *