प्रवर्तन दल और स्थानीय लोग में मारपीट का VIDEO:सड़क निर्माण रुकने से हुआ विवाद, अधिकारी बोले- दो पक्षों में मतभेद से रुका काम


गोरखपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 19 गोपलापुर की एक कॉलोनी में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य रुकने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि नगर निगम की ईटीएफ टीम और स्थानीय लोगों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद हाथापाई और मारपीट होने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि- कुछ दिन पहले नगर निगम और प्रशासन के राजस्व विभाग की टीम ने कॉलोनी में रास्ता बनाने के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया और सड़क के किनारे दीवार भी बनाई जाने लगी। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य चल रहा था, तभी सड़क के किनारे स्थित प्लॉट के कुछ लोगों ने जमीन अपनी बताते हुए शुक्रवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। विवाद की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पहले से बनी दीवार को गिराना शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि पहले नगर निगम ने खुद रास्ते की पैमाइश कर सड़क निर्माण की अनुमति दी थी और अब दूसरे पक्ष के दबाव में आकर काम रुकवाया जा रहा है। इसी बात को लेकर नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वार्ड की पार्षद गुंजा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए नगर निगम ने खुद पैमाइश कर सड़क बनाने का आदेश दिया था। निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका था, लेकिन शुक्रवार को नगर निगम की टीम पहुंची और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। अपर नगर आयुक्त बोले- अगले आदेश तक रुका काम इस मामले में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों के दो पक्षों में मतभेद है। इसी वजह से निर्माण कार्य को फिलहाल पूरी तरह रोक दिया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान एसडीएम के आदेश पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *