![]()
बुलंदशहर में 10 मई 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अंसारी रोड पर आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर विद्युत लाइन बदलने के कार्य के कारण होगा। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र ओल्ड जेल अंसारी रोड से पोषित 11 केवी अस्पताल फीडर से जुड़े कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें प्रीत विहार, एनआईसी, कलेक्ट्रेट और चकबंदी कार्यालय शामिल हैं। इस कटौती से बिजलीघर के फीडर से जुड़े लगभग 3000 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Source link
बुलंदशहर में 10 मई को बिजली आपूर्ति बाधित:अंसारी रोड उपकेंद्र से जुड़े 3000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित