![]()
मोहाली में 2 रिएल एस्टेट ग्रुपों में ED रेड 24 घंटे बाद भी जारी है। इसमें सबसे अहम किरदार मोहाली की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में रहने वाला IT कारोबारी नितिन गोहिल है, जिसको लेकर विरोधी दावा कर रहे हैं कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। कल देर शाम ED ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि इनके ठिकानों से 1 करोड़ रुपए की बरामदगी हो चुकी है। यह मामला सुर्खियों में तब आया, जब रेड होते ही सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कैश के बैग नीचे फेंके गए। एक बैग फटने से 500 रुपए के नोट हवा में उड़ते नजर आए। इस मामले में ED ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान व सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा को भी जोड़ा है। ED का कहना है कि फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का एक आरोपी अरोड़ा का करीबी है। हालांकि अरोड़ा ने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि मेरा पूरा जीवन ईमानदारी भरा है। मैं ऐसे किसी प्रोपेगेंडा के आगे झुकने वाला नहीं हूं। नितिन गोहिल से OSD राजबीर घुम्मन के संबंधों के विपक्ष के आरोप पर कल CM भगवंत मान ने अमृतसर में स्पष्ट किया किया कि जिन पर रेड हुई, उनका हमसे कोई संबंध नहीं है। ED किसी पुराने मामले के सिलसिले में आई है। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि विरोधियों ने सवाल उठाए कि कल जो रुपए हवा में उड़े और जो बरामदगी हुई, वह असल में CM के OSD राजबीर घुम्मन के हैं। यही है इनकी कट्टर ईमानदारी। ED रेड से जुड़े किरदार और PHOTOS… ED ने ये रेड क्यों की, 5 पॉइंट में जानिए… रेड पड़ी तो कैसे उड़े नोट, 5 पॉइंट में जानिए इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
मोहाली में ED रेड 24 घंटे बाद भी जारी:पंजाब AAP प्रधान-मंत्री अमन अरोड़ा का नाम आया; कल बिल्डिंग से ₹500 के नोट उड़ते दिखे थे