वैश्य एकता परिषद दिल्ली से करेगा शंखनाद:राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता बोले- वैश्य समाज को 2027 चुनाव में मिलनी चाहिए प्राथमिकता


एटा के अलीगंज स्थित एस.एस. रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने वैश्य समाज से राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के व्यापारी, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुमंत गुप्ता का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मंच से संगठन के नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर दायित्व भी सौंपे गए। दिल्ली में होगा भामाशाह जयंती आयोजन सुमंत गुप्ता ने घोषणा की कि आगामी 29 जून को दिल्ली में राष्ट्र गौरव दानवीर भामाशाह की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में वैश्य एकता का शंखनाद किया जाएगा और विभिन्न राज्यों से लोग इसमें शामिल होंगे। “व्यापार में आगे, राजनीति में पीछे” उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन व्यापारिक और औद्योगिक व्यस्तताओं के कारण समाज राजनीति में पर्याप्त समय नहीं दे पाया, जिससे उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य रह गई। वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों में टिकट की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की कि 2027 के चुनाव में वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों से वैश्य समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाएं। साथ ही बोर्ड, निगम और आयोगों में भी वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। औरैया सम्मेलन और सामूहिक विवाह की घोषणा सुमंत गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया के कुमार वाटिका में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश और देश के कई नेता शामिल होंगे। इसके अलावा 24 मई को बांदा जिले में 36 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संख्या और बढ़ सकती है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक अनिल गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला संरक्षक आमोद आर्य, सलाहकार समिति अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र माहेश्वरी, गणेश वार्ष्णेय, अनुज जैन, आनंद गुप्ता, चेतन गुप्ता, मुनान बाबू गुप्ता और सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *