![]()
फर्रुखाबाद के लोहिया महिला अस्पताल में गुरुवार शाम आयरन सुक्रोज चढ़ाने के दौरान तीन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने घबराहट और सर्दी की शिकायत की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) मौके पर पहुंचे और मरीजों की जांच कर परिजनों को स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया। प्रसूताओं के परिजनों ने बताया कि आयरन सुक्रोज चढ़ने के लगभग 30 मिनट बाद उन्हें सर्दी लगने के साथ घबराहट होने लगी। इस पर तत्काल स्टाफ नर्स और चिकित्सकों को सूचित किया गया। यह घटना खून की कमी के कारण प्रसूताओं को आयरन सुक्रोज दिए जाने के दौरान हुई। जिन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, उनमें गांव सोता बहादुरपुर निवासी आफरीन शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को भर्ती कराया गया था और बुधवार को प्रसव हुआ था। उनके शरीर में 7 ग्राम खून था। कायमगंज तहसील के गांव रायपुर निवासी रागनी को बुधवार को भर्ती किया गया था और उसी रात प्रसव हुआ था। उनके शरीर में 8 ग्राम खून था। कासगंज जनपद के गांव सायपुर नगरिया निवासी स्वाति को भी बुधवार को भर्ती कराया गया था, जिनके शरीर में 4.9 ग्राम खून था। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रसूताओं की जांच की। उन्होंने परिजनों को समझाया कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। सीएमएस ने बताया कि आयरन सुक्रोज चढ़ाने के दौरान प्रसूताओं को रिएक्शन होने लगा था, जिसके बाद इसे तत्काल रोक दिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि सभी प्रसूताओं की स्थिति अब सामान्य है।
Source link
आयरन सुक्रोज चढ़ाने के दौरान 3 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी:परिजन परेशान, सीएमएस ने जांच कर बताया स्थिति सामान्य