मेरठ में 2 साल के मासूम पर चढ़ा लोडर:CCTV में कैद हुआ एक्सीडेंट, चीखता रहा बच्चा


मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में 22 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोपाल विहार इलाके की है। जहां गंगानगर निवासी प्रतिमा अपने बच्चों के साथ अपने मायके आई हुई थी। प्रतिमा के साथ उसका 22 महीने का बेटा समर्थ भी आया था। जब प्रतिमा अपनी मां के घर पहुंची तो बेटा समर्थ घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ा था। तभी सामान से लदा एक छोटा हाथी लोडर वहां से गुजरा और बच्चे को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बच्चा समर्थ सड़क पर गिर गया। उसकी चीख निकल गई। इसके बावजूद भी लोडर नहीं रुका। समर्थ नीचे गिर पड़ा और लोडर के पहिए बारी-बारी से मासूम के ऊपर से निकल गया। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बच्चे के ऊपर लोडर चढ़ता दिख रहा है। जैसे ही लोडर बच्चे के ऊपर से गुजरा मासूम की चीख निकल गई जो सीसीटीवी में भी सुनाई दे रही है। गाजियाबाद मैक्स में भर्ती है बच्चा हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया। इसके बाद समर्थ को गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अनुसार, हादसे में बच्चे की कई पसलियां टूट गई हैं और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। फरार हुआ वाहन चालक हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिवार में नाराजगी और चिंता का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से लगातार खतरा बना रहता है, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तलाश रही पुलिस पुलिस ने ‘छोटा हाथी’ के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में रोष व्याप्त है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *