TVK चीफ विजय आज फिर राज्यपाल से मिलेंगे:कल 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK अब सरकार गठन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रमुख विजय आज सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेंगे। विजय ने बुधवार को भी लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, विजय ने सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है। AIADMK में 20 विधायकों में टूट की खबर विजय जरूरत पड़ने पर AIADMK से भी समर्थन ले सकते हैं। हालांकि, AIADMK में 20 विधायकों में टूट की खबर भी आ रही है। कौन-कौन सी पार्टी उन्हें समर्थन देंगी यह साफ नहीं है। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *