शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने सुसाइड किया:लड़की के चाचा बोले- युवक छत से ले गया था, परिजन शर्म की वजह से शव देखने नहीं गए


शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले थे। दोनों ने एक ही रस्सी से एक ही टहनी पर लटककर आत्महत्या की। यह घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सामने आई। देर शाम दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। लड़की के चाचा ने कहा- युवक उसे अपने साथ ले गया था
मृतका के चाचा ने आरोप लगाया कि युवक रात करीब तीन बजे आया और मकान की छत से युवती को अपने साथ ले गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर दोनों ने फांसी लगाई, उससे कुछ ही दूरी पर युवक के पिता लेटे हुए थे। चाचा ने युवक के परिवार पर शादी से इनकार करने और युवती को ‘सही’ न मानने का आरोप लगाया। चाचा के अनुसार, प्रेमी युगल एक ही बिरादरी और एक ही गांव के थे। दोनों के मकान आमने-सामने हैं और वे पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग में थे। दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वहीं, मृतक युवक के पिता का कहना है कि वे रात में सो रहे थे और उन्होंने कुछ भी नहीं देखा। मृतका के चाचा ने बताया कि इस घटना से परिवार के सदस्य शर्मिंदा थे, जिसके कारण कुछ लोग घटनास्थल पर शव देखने भी नहीं गए। उन्होंने कहा कि जिस घर से आज युवती की विदाई होनी थी, उसी घर से उसकी अर्थी निकलेगी। बड़े भाई ने लड़की से दूर रहने की सलाह दी थी
मृतका के चाचा ने कहा कि मृतक के बड़े भाई ने कुछ समय पहले उसको समझाया था कि उस लड़की से दूर रहे। उससे कहा था कि एक गांव में शादी नही हो सकती, उसको कंट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन वह कंट्रोल नही हो पाया। बुधवार की शाम दोनों ही परिजन शव लेकर गांव चले गए। जिस घर में आज धूमधाम के साथ बारात आने वाली थी। आज उस घर में उसी युवती की अर्थी उठेगी ।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *