इटावा में खाद्य सुरक्षा टीम पर हमला, धक्का-मुक्की:अधिकारी की गाड़ी के आगे लेटे व्यापारी, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश


इटावा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला किया गया। मारपीट की नौबत आ गई। व्यापारियों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। मौके से भागने पर मजबूर कर दिया। बाद में प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई कर सैंपल लिए और टैंकों को सीज किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रामलीला रोड स्थित बीआर ऑयल मिल पर निरीक्षण के लिए पहुंची थी। विभाग को सूचना मिली थी कि यहां कथित रूप से प्रतिबंधित ऑयल की पैकिंग और बिक्री की जा रही है। टीम ने जांच शुरू की और सैंपल लेने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दुकानदार पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। टीम को घेरकर मारपीट का आरोप आरोप है कि दुकानदार अंकुर अग्रवाल ने अपने भाई शरद, गौरव और अन्य व्यापारियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद टीम को घेर लिया गया और अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। पुलिस को सूचना देने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी टीम को दुकान से बाहर धकेल दिया गया और शटर गिरा दिया गया। किसी तरह अधिकारी वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। डीएम के निर्देश पर दोबारा हुई कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर और एसडीएम विक्रम सिंह राघव की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ टीम दोबारा मौके पर पहुंची। इस दौरान गोदाम से खाद्य तेल के सैंपल लिए गए और पीछे बने सोया ऑयल के टैंकों को सीज कर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *