Lucknow Chain Snatching | Bike Robbers Target Scooty Woman, CCTV Footage Searched

लखनऊ के गाजीपुर इलाके में मंगलवार रात चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। बी ब्लॉक में रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गए। शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ

.

इंद्रानगर सेक्टर-22 निवासी ज्योति गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार रात किसी काम से बी ब्लॉक गई थीं। लौटते वक्त इराम कॉन्वेंट स्कूल के सामने एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घबराई महिला ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक बाइक पर दो संदिग्ध भागते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *