स्कूल वाहन स्वामियों को प्रपत्र वैध कराने के कड़े निर्देश:एआरटीओ कार्यालय सुल्तानपुर का आरटीओ ऋतु सिंह ने किया औचक निरीक्षण


शासन एवं परिवहन आयुक्त यूपी के निर्देशों के क्रम में स्कूल वाहनों के शत-प्रतिशत प्रपत्र यथा-फिटनेस, पंजीयन, पीयूसी, परमिट आदि अद्यतन वैध कराने पर जोर दिया गया है। 50 स्कूल वाहनों के स्वामियों/स्कूल प्रबन्धन के साथ अहम बैठक की गई इस उद्देश्य से आरटीओ (प्रशासन), अयोध्या ऋतु सिंह अयोध्या मंडल के हर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। आज सुल्तानपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया एवं बाद में 50 स्कूल वाहनों के स्वामियों/स्कूल प्रबन्धन के साथ अहम बैठक की गई। बैठक में उ0प्र0 मोटरयान (26वां संशोधन) नियमावली, 2019 व 28वां संशोधन नियमावली, 2022 में दिए गए नियमों में विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए उपस्थित स्कूल प्रबन्धकों को सभी प्रपत्र वैध कराते हुए स्कूल परमिट हेतु तत्काल स्वयं आवेदन कराने के निर्देश दिए। ऐसे वाहन जिनमें फिटनेस आदि वैध हैं और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि कमियां उन्हें 24 घण्टे के अन्दर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करते हुए स्कूल यान परमिट हेतु आवेदन करने की सख्त चेतावनी दी। नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी
बैठक में मौजूद डी0आई0ओ0एस0 एवं बी0एस0ए0 कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भी अपूर्ण प्रपत्र वाले स्कूलों के यूडीआईएस कोड बन्द कराने एवं जिला प्रशासन के स्तर से अन्य नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी। बैठक में मौजूद एआरटीओ (प्रशासन) अल्का शुक्ला, एआरटीओ (प्रवर्तन) भूपेश गुप्ता, पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने अवगत कराया कि बिना फिटनेस, बिना परमिट वाली वाहनों को चालान और बन्द किया जा रहा है। 434 नोटिस भेजे गये हैं, और 174 वाहनों के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही हुई कहा कि निलम्बन अवधि पूरे होने के बावजूद प्रपत्र वैध न कराने वाले वाहनों के अभिलेखों का परीक्षण करके ब्लैक लिस्ट किया गया है, 434 नोटिस भेजे गये हैं, और 174 वाहनों के पंजीयन निलम्बन की कार्यवाही भी की गयी।
यश कॉन्वेंट, जी0डी0 गोयनका, गोपाल कॉन्वेट, व सूर्या स्कूलों के प्रबन्धकों द्वारा तत्काल आवेदन करने का आश्वासन दिया गया जबकि सेंट जेबियर्स और टैनी टाट्स स्कूल प्रबन्धन ने अवगत कराया कि उनके सभी वाहनों के प्रपत्र वैध और वाहन फिट हैं जिससे उनकी सराहना की गयी। वाहन नियमावली के अनुसार समस्त मानक पूरा करता हो-ऋतु सिंह जनपद में बड़ी संख्या में अपूर्ण प्रपत्र होने पर आरटीओ (प्रशासन), अयोध्या ऋतु सिंह द्वारा रोष व्यक्त किया। कहा कि स्कूल वाहनों में सभी मानक जैसे-वाहन नियमावली के अनुसार समस्त मानक पूरा करता हो, वाहन पीले रंग में हो, आपातकालीन द्वार मानक अनुसार हो(। इसके साथ ही वाहन में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, बालिका छात्रा की दशा में महिला परिचारिका, चालक का लाइसेंस व चरित्र सत्यापन, सीट के नीचे सीएनजी टैंक न लगा होना, वाहन का फर्श सही दशा में होना आदि का निरीक्षण सही ढंग से करने के निर्देश दिए गए।
आरटीओ (प्रशासन), अयोध्या ऋतु सिंह को निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन व दो कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी उपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों के सम्बन्ध में बताया गया कि वे स्कूल वाहन निरीक्षण हेतु गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *