![]()
कन्नौज के पूर्व सांसद व बीजेपी नेता सुब्रत पाठक का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। वह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बाद कन्नौज आए। जिससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बंगाल चुनाव के बाद अपने घर लौटे बीजेपी नेता व पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शहर में जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ होते हुए कन्नौज पहुंचे सुब्रत पाठक का काफिला जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किया, तो कार्यकर्ताओं के हुजूम ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और माला पहनाएं। ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी की। सरायमीरा और मकरंद नगर के मुख्य चौराहों पर जनसैलाब के कारण जीटी रोड पर जाम लग गया। यहाँ व्यापारियों और युवाओं ने सुब्रत पाठक को मालाओं से लाद दिया। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने कहाकि बंगाल में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि जनता का विश्वास केवल विकास और राष्ट्रवाद में है। इस जीत में कन्नौज के सुब्रत पाठक का योगदान सराहनीय रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से गदगद पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, “यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि बंगाल की उस जनता और उन परिश्रमी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिन्होंने तानाशाही को हराकर लोकतंत्र को जिताया है। कन्नौज की जनता का यह प्रेम ही मेरी असली शक्ति है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, संजू कटियार, अनिल गुप्ता, रामसेवक कठेरिया, विशाल शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, सचिन चतुर्वेदी, अभिषेक पाण्डेय, रामू कठेरिया, अवनीश दोहरे, राहुल पाल, इतेंद्र राजपूत, दीप शिखा पाल, संध्या शर्मा, शिवेन्द्र कुमार, ऋषभ राजपूत, पवन त्रिवेदी, विक्रम त्रिपाठी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
बंगाल चुनाव के बाद कन्नौज लौटे सुब्रत पाठक:जिले की सीमा पर काफिला पहुंचते की नारेबाजी, मुख्य चौराहों पर लगा जाम