![]()
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया। धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। इसके बाद से डीआईजी को धमाकों की चेतावनी मिल रही है। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO CM मान के दौरे से पहले वारदात जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध शख्स का साथी आगे इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। एजेंसियां जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है। अमृतसर में टीन शेड ढहीं वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसे लेकर SSP सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खलिस्तानियों के निशाने पर… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, VIDEO:खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; देर रात अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक