गोरखपुर में बुधवार को बड़े पैमाने पर बिजली कटौती:कई प्रमुख फीडर बंद रहेंगे, विभाग ने सहयोग की अपील


गोरखपुर में बुधवार को बिजली विभाग की ओर से बड़े स्तर पर कार्य कराए जाएंगे। सीएम ग्रीड योजना, सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और पोल बदलने के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि ये सभी कार्य जरूरी विकास और रखरखाव से जुड़े हैं, ताकि भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। राप्ती नगर क्षेत्र में दोपहर तक बिजली बंद
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर ओल्ड और राप्ती नगर न्यू से जुड़े कृष्णा नगर, दूरदर्शन, पत्रकार पुरम, करीमनगर और रेल विहार फीडर की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यहां सीएम ग्रीड योजना और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। टाउनहॉल और रुस्तमपुर में पोल बदलने का काम
विद्युत उपकेंद्र टाउनहॉल की 33 केवी लाइन और उपकेंद्र रुस्तमपुर के कैंट व टाउनहॉल फीडर पर पोल बदले जाएंगे। इसके चलते इन इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बक्शीपुर, शाहपुर और इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी प्रभावित
सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के तहत विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के दीवान बाजार, कोतवाली, बक्शीपुर और मानचौरा फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट के पश्चिमी जनप्रिय फीडर तथा शाहपुर के खरईया फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *