सैमुअल पॉल एन ने जौनपुर डीएम का पदभार संभाला:बोले, शासन की योजनाएं लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता


जौनपुर में नए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने सुबह 11 बजे पदभार संभाला। कार्यभार संभालने से पूर्व, उन्होंने कोषागार कार्यालय में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट और वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *