![]()
कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा उछलकर सड़क पर जा गिरे। मां की डंपर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला। वहीं हादसे के बाद वाहन की लंबी कतार लग गई। मुंह में छाले से कैंसर की थी आशंका
फतेहपुर, अमौली के सरहनपुर मजरा के रुरा गांव निवासी रामबाबू किसान हैं। परिवार में 56 वर्षीय पत्नी सुशीला और इकलौता बेटा अशोक हैं। अशोक ने बताया कि मां को करीब तीन महीने से मुंह में छाले थे, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहे थे। कई जगह इलाज कराया। हमीरपुर में डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने कैंसर की आशंका जताते हुए बायोप्सी कराने के लिए कह दिया। इस पर वह मां को दिखाने के लिए हैलट अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ओपीडी का समय खत्म हो चुका था। इस पर मां की बायोप्सी कराने के बाद घर लौट रहा था। वह वसंत विहार चौकी के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुशीला की मौके पर मौत हो गई। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक में टक्कर के बाद डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। डंपर को कब्जे में लिया गया है, तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
डंपर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, हैलट में मां का इलाज कराने आया था